NCCOEEE ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 का विरोध करने के लिए 30 जनवरी, 2026 को “चलो दिल्ली” का आह्वान किया

ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन (AIPEF) का संदेश

निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में राष्ट्रव्यापी आन्दोलन का नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स (NCCOEEE) की मुंबई मीटिंग में फैसला लिया।

बिजली कर्मी, संयुक किसान मोर्चा,आम उपभोक्ताओं और केन्द्रीय ट्रेड यूनियन महासंघों के साथ मोर्चा बनाकर सशक्त आन्दोलन करेंगे।

30 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन जिसमें देश के सभी प्रान्तों के बिजली कर्मी और इंजीनियर सम्मिलित होंगे। 30 जनवरी,2026 तक राज्यों में चल रही निजीकरण की प्रक्रिया न रोकी गई और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 वापस न लिया गया तो 30 जनवरी,2026 की रैली में होगा निर्णायक संघर्ष के कार्यक्रमों का ऐलान।

30 जनवरी,2026 की विशाल रैली की तैयारी और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के घातक परिणामों से बिजली कर्मियों, किसानों, उपभोक्ताओं और आम जन को अवगत कराने और निर्णायक संघर्ष की तैयारी के क्रम में नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी माह में देश के सभी प्रान्तों में विशाल बिजली महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

14 दिसम्बर,2025 को दिल्ली में नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के केन्द्रीय पदाधिकारियों, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन महासंघों के केन्द्रीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी।

30 जनवरी,2026 – “चलो दिल्ली”

इंकलाब जिंदाबाद!

AIPEF

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments