बी.ई.एम.एल.

वर्तमान में सरकार के पास बीईएमएल के 54% शेयर हैं। टाटा समूह के टाटा मोटर्स, हिंदुजा समूह के अशोक लेलैंड और कल्याणी समूह के भारत फोर्ज को अब सरकार से इस कंपनी के 26% शेयर खरीदने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। प्रस्तावित शेयरों की बिक्री के बाद बीईएमएल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नहीं रहेगी। यह तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों – रक्षा और एयरोस्पेस, रेल और मेट्रो, और खनन और निर्माण के लिए उपकरणों की आपूर्ति करता है, लेकिन सरकार इसका निजीकरण करना चाहती है।