हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने बिजली संशोधन विधेयक 2025 और स्मार्ट मीटर का विरोध किया

कामगार एकता कमेटी (KEC) संवाददाता की रिपोर्ट

इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (EEFI) से संबद्ध ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन ने 5 नवंबर को रोहतक में अपना राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से बिजली (संशोधन) विधेयक 2025, स्मार्ट मीटरों के प्रभाव और सरकार की निजीकरण नीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही, बिजली कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन को EEFI के महासचिव सुदीप दत्ता, किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, आल एम्प्लाइज यूनियन के राज्य मुख्य धर्मबीर फ़ोगाट, आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के मुख्य सुभाष लांबा, ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने संबोधित किया।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments