इंडियन रेलवे एम्प्लाइज फेडरेशन (IREF) का पत्र

इंडियन रेलवे एम्प्लाइज फेडरेशन (IREF) ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को 8 फ़रवरी के पत्र के द्वारा सूचित किया है की उनका संगठन केंद्र सरकार की मजदूर/कर्मचारी/किसान विरोधी एवं निजीकरण तथा पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ १२ फ़रवरी की सर्व-हिंद हड़ताल का पुरजोर समर्थन करता है।
रेल कर्मचारियों की कई मुख्य माँगे भी उन्होंने पत्र में लिखी है, जिनमें निम्नलिखित माँगे भी शामिल है:
- रेलवे में निजीकरण, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप (याने PPP), आउटसोर्सिंग तथा ठेकेदारी प्रथा जैसी नीतियों पर तुरंत रोक लगाई जाए
- रेलवे में खाली पड़े लगभग ३ लाख से अधिक पदों पर स्थाई भर्ती की तत्काल व्यवस्था की जाए
- NPS/UPS को निरस्त किया जाए तथा OPS तुरंत बहाल किया जाए
