27 मार्च 2026 को लोको पायलटों ने काम के घंटे कम करने, रिक्त पद भरने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। लोको पायलटों को 10-12 घंटे की ड्यूटी दी जाती है, जिससे मज़दूरों और यात्रियों दोनों की सुरक्षा खतरे में है। यात्रियों और सभी नागरिकों को रेलवे कर्मचारियों की इन ज़रूरी मांगों का समर्थन करना चाहिए!
