ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच, झारखंड की देशव्यापी हड़ताल की तैयारी लिए 22 जनवरी को मीटिंग हुई

कॉम. प्रकाश विप्लव, सीटू राज्य महासचिव और कॉम. अशोक यादव, एटक राज्य उप-महासचिव की रिपोर्ट

ट्रेड यूनियनों, श्रमिक फेडरेशनो और कर्मचारियों के एसिओसेशनो की दिनांक 22 जनवरी को फिजिकल और वर्चुअल रुप से संयुक्त मिटिंग संपन्न हुई|
आगामी 23 – 24 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल की तैयारी लिए निम्नलिखित फैसले लिए गए:

1. आज के संयुक्त बैठक की अध्यक्षता एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष साथी रमेंद्र कुमार ने की| बैठक मे सीटू, एटक, एक्टू, एचएमएस, एआईयुटीयुसी, बेफी, एफएमआरआइए के अलावा इंश्योरेंस, निर्माण, इस्पात और कोयला उद्योग के नेतृत्वकारी साथियों ने हिस्सा लिया|

2.आगामी 8 फरवरी को रांची के सीएमपीडीआई मे एक संयुक्त ट्रेड यूनियन कंवेशन आयोजित किया जायेगा जिसमे कोविड गाइडलाइंस को देखते हुए 200 लोग शामिल होंगे| सभी संगठनों के 20 – 20 साथी शामिल होंगे| इसके पूर्व प्रयास किया जाये कि जिला स्तर पर और मुख्य औद्योगिक क्षेत्रों मे कंवेशन आयोजित कर संयुक्त प्रचार प्रसार शुरू किया जाये|

3. सेक्टर वाइज भी संयुक्त कंवेशन /बैठक का आयोजन किया जाये| कोयला उधोग मे संयुक्त मिटिंग हो चुकी है|

4. हड़ताल के प्रचार – प्रसार के लिये पोस्टर, पर्चा, डिजिटल पोस्टर, मांगों से संबंधित बिंदुओं का व्यापक सर्कुलेशन और ज्यादा से ज्यादा वर्क प्लेस (कार्यस्थलों) पर मजदूरों और आम जनता के बीच अभियान चलाया जाये|

5. बैठक मे यह भी तय किया गया कि ट्रेड यूनियनों के अन्य समूह, और कर्मचारियों के संगठनों से संपर्क स्थापित कर, विशेष कर पावर सेक्टर, स्टील सेक्टर, पेट्रोलियम सेक्टर और केंद्रीय कर्मचारी के संगठन, उन्हे हड़ताल में शामिल किए जाने का प्रयास किया जाये| यह भी तय किया गया कि बीएमएस से भी हड़ताल के समर्थन के लिए एक अपील जारी की जाये|

6. हड़ताल की तैयारी और संयुक्त प्रचार अभियान के समन्वय के लिए सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के दो – दो प्रतिनिधियों को लेकर एक कोर कमेटी बनाई गई| जिसमे सीटू से आर. पी. सिंह, अनिर्वान बोस, एटक से अशोक यादव, सच्चिदानंद मिश्र, एक्टू से शुभेंदु सेन, भुवनेश्वर केवट, एआईयुटीयुसी से मिंटू पासवान और अशोक साह रहेंगे| एचएमएस और इंटक से दो – दो नाम आना बाकी है| इस कोर कमेटी के संयोजक सीटू के राज्य महासचिव प्रकाश विप्लव और सह संयोजक एटक के डिप्टी जेनरल सेक्रेटरी अशोक यादव होंगें| कोर कमिटी की फिजिकल बैठक 24 जनवरी को दिन में 12 बजे से सीएमपीडीआई स्थित एटक आफिस मे होगी जिसमें अन्य तमाम कार्यक्रमों पर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा|

प्रकाश विप्लव – संयोजक

अशोक यादव – सह संयोजक

ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच
झारखंड

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments