सिंगरेनी कोलियरीज की भूमिगत खदानों में निजीकरण और ठेकादारी कर्मचारियों की चोटों और मौतों के लिए जिम्मेदार हैं

कॉम ए वेणु माधव,उपाध्यक्ष, सिंगरेनी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ से प्राप्त रिपोर्ट

सिंगरेनी रिटायर्ड एम्प्लॉईज एसोसिएशन, हैदराबाद शाखा की ओर से, हम क्षेत्र सुरक्षा अधिकारी जयराज, सहायक प्रबंधक तेज चैतन्य और अनुबंध कर्मचारी तोता श्रीकांत के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिनकी सोमवार 7-3-2022 को पेद्दापल्ली जिला, एड्रियाल कोयला खदान में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि।

वर्ष 2020 में दस मज़दूरों और 2021 में 12 कर्मचारियों की मृत्यु हुई; लगभग 3,000 कर्मचारी घायल हो गए। भूमिगत खदानों में निजीकरण और ठेकेदारी के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। सिंगरेनी प्रबंधन को केवल उत्पादन की परवाह है लेकिन मज़दूरों के जीवन की परवाह नहीं है। इस तरह की दुर्घटनाएं तकनीकी रूप से उन्नत कंपनी में मानवता पर एक धब्बा हैं।

सिंगरेनी रिटायर्ड एम्प्लॉईज एसोसिएशन, हैदराबाद शाखा के अध्यक्ष दंडमराजू रामचंद्र राव, उपाध्यक्ष ए.वेणु माधव, सचिव बी.बनेश, सलाहकार टी. उमाकर, तथा कोषाध्यक्ष एम.विजय बाबू ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments