श्री प्रदीप कुमार, CRMS की रिपोर्ट
मुंबई मंडल मे Goods Train Working के संदर्भ मे नये JPO के विरोध मे तकरीबन 32 घंटे के मैराथन धरना प्रदर्शन आंदोलन के बाद CRMS अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद भटनागर के नेतृत्व मे सभी मुख्यालय पदाधिकारियों की उपस्थिति मे रेल प्रशासन के साथ करीबन 4 घंटे मीटिंग हुई। तत्पश्चात विवादास्पद JPO को मुम्बई मंडल प्रशासन द्वारा वापस ले लिया गया है तथा पुराने Working System से ही कार्य किया जाएगा। अब CRMS के साथ सहमति के पश्चात नया JPO बनाया जायेगा।
नोट:- आंदोलन में भाग लेने वाले किसी भी साथी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी ये CRMS का वादा है।
यह जीत हमारी रनिंग स्टाफ की एकता की जीत है।
रनिंग स्टाफ युनिटी जिंदाबाद!!