BEST के ठेका कर्मचारी स्थायी और समय पर वेतन भुगतान की मांग करते हैं

श्री जगनरायण गुप्ता, महासचिव, बेस्ट कर्मचारी संघटना से प्राप्त रिपोर्ट

(मराठी रिपोर्ट का हिंदी में अनुवाद)

BEST (मुंबई की सार्वजनिक बस सेवा) के ठेका श्रमिकों ने हाल ही में समय पर वेतन नहीं मिलने के मुद्दे पर हड़ताल की। इससे पांच डिपो में बस सेवा प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी हुई। बेस्ट संघर्ष कामगार कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि श्रमिकों को समय पर भुगतान किया जाए और उन सभी को उद्यम में स्थायी किया जाए।

इन्हीं व अन्य मांगों को लेकर संघ ने नोटिस जारी किया कि 6 मई को दोपहर 3 बजे वडाला बस डिपो में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

एक ठेकेदार ने बेस्ट को बसें लीज पर दी हैं और इस ठेकेदार के दो हजार कर्मचारी बेस्ट के लिए काम कर रहे हैं। बेस्ट संघर्ष कामगार कर्मचारी यूनियन के नेता श्री शशांक राव ने मांग की है कि इन मजदूरों को बेस्ट में स्थायी किया जाए।

श्री राव ने जानकारी दी कि मांगों में निम्नलिखित भी शामिल हैं: जब तक इन श्रमिकों को स्थायी नहीं किया जाता है, तब तक “समान काम के लिए समान वेतन” के सिद्धांत के आधार पर उन्हें भुगतान किया जाना चाहिए, सभी काम करने वालों को तुरंत नियुक्ति पत्र दिया जाना चाहिए और हर महीने ऐसे कर्मचारियों को उनकी वेतन पर्ची में भविष्य निधि में भुगतान किए गए अंश की जानकारी दी जानी चाहिये।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments