AILRSA दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल कमिटी के सम्मलेन ने सरकारी संस्थानों के निजीकरण तथा लाभदायक संस्थाओं को निजी हाथों में बेच देने के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया

श्री तपस छत्तराज से प्राप्त रिपोर्ट

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल कमिटी का दो दिवसीय 22वां जोनल स्तरीय सम्मेलन का दिनांक 6.5.2022 को आद्र्रा रेल शहर में कॉमरेड ए. एम. हुमायूं नगर आर के मुखर्जी मंच में शुरू हुआ। सभा का संचालन कॉमरेड यु. के. मैत्रो एवं पी.के.बोस ने किया।

सम्मेलन का उद्घाटन भूतपूर्व सांसद एवं रेलवे संसदीय कमेटी के भूतपूर्व अध्यक्ष कॉमरेड बासुदेव आचार्या ने किया। अपना भाषण में उन्होंने मोदी सरकार के शासन काल में मजदूर- किसान विरोधी नीतियों का जमकर आलोचना की। कार्पोरेट परस्त नीति के चलते मजदूर, किसान, छात्र नौजवान सभी परेशान हैं। NMPP, राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन के जरिए राष्ट्रीय सम्पत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का उन्होंने विरोध किया। बढ़ती हुई बेरोजगारी और मुद्रास्फीति तथा आर्थिक संकट के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। संस्था के केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड एम. एन. प्रसाद ने लोको रनिंग स्टाफ को रेलवे संयंत्र ढोने का अतिरिक्त दायित्व सौंपने का एवं ट्राली बैग ढोने के लिए बाध्य करने का प्रशासन के प्रयास का विरोध करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने सभी रेलवे युनियन का संयुक्त कमिटी बनाने का निर्णय की सराहना की।

अध्यक्ष वार्ताओं में कॉमरेड अनिमा धर, एन.बी, दत्ता, गौतम मुखर्जी, रवि बनर्जी, ए.के, राउत, मुकूंद बनर्जी, एस के चौबे, एस.पी, सिंह आदि ने मौजूदा हालात में रेल कर्मचारियों द्वारा झेली जारही विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा संयुक्त संघर्ष के लिए लामबंद होने का आवश्यकता को दोहराया।

कॉमरेड पारस कुमार, महामंत्री द. पू. रेल ने सचिव का रिपोर्ट पेश किया। जोनल ट्रेजरर पुलक पाल ने कोषाध्यक्ष का रिपोर्ट पेश किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनगीत प्रस्तुत किये गये।

दिनांक 7.6.22 को आद्रा रेल शहर के हुमायूं नगर में आर. के. मुखर्जी मंच पर दो दिवसीय आल इण्डिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, द. पू. रेल जोनल कमिटी का द्विवार्षिक अधिवेशन समाप्त हुआ। सभा का संचालन कॉमरेड उत्तम मैत्रो ने किया। करीब 500 डेलीगेट तथा दोनों मान्यता प्राप्त यूनियन, अन्य ब्रदराना संगठन के नेतागण इस सम्मेलन में उपस्थित थे।

आगामी दो वर्ष के लिए नयी कमिटी का गठन किया गया है जो इस प्रकार है:

अध्यक्ष – कॉमरेड उत्तम मैत्र
कार्यकारि अध्यक्ष – प्रदीप्त बोस
उपाध्यक्ष – तरुण बोस, जी.बारिक, एस. सी. प्रधान, फारुक अंसारी
महामंत्री – एस.पी. सिंह
खजांची – कॉम पुलक पाल
संयुक्त सचिव – सोमेन महापात्र, के.पी. मुंडा, एस.के.गावस्कर, आर.पी. मेहता
सहायक सचिव – एस. एन. प्रसाद, रंजित कुमार, बीजु मंडल, मुरारी कुमार
अंकेक्षक – यू. के. पात्र
संगठन सचिव – एस. के.भारती, जे.के. सिंह, मिथिलेश रजक, आर. के. रंजन।

केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य:–

  1. कॉमरेड पारस कुमार
  2. महादेव भट्टाचार्य
  3. गौतम गोस्वामी

द्विवार्षिक अधिवेशन द्वारा निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किये गये:

  1. सरकारी संस्थानों के निजीकरण तथा लाभदायक संस्थाओं को निजी हाथों में बेच देने के खिलाफ आंदोलन करना।
  2. लाईन बाक्स के बदले ट्रालीबैग को चालू करने तथा लोको पायलट से उसे ढूलाने के खिलाफ आंदोलन करना।
  3. NPS का विरोध करना तथा सभी वर्ग के कर्मचारियों के लिए OPS लागू करना होगा।
  4. रनिंग स्टाफ का 9 घंटा ड्युटी लागू करना होगा।
  5. साईडिंग माइलेज फिक्स करना होगा।
  6. सभी ट्रेड युनियनों का संयुक्त मोर्चा बनाकर मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा।
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments