AIFEE द्वारा पुदुचेरी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने का आवाहन

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलॉईज (AIFEE) तथा महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन का आहवान


(मराठी संदेश का हिंदी अनुवाद)

पुदुचेरी सरकार ने 27.9.2022 को पुदुचेरी के विद्युत डिवीजन के 100 प्रतिशत हिस्से को बेचने का टेंडर जारी किया है। पुदुचेरी सरकार के पूरे बिजली क्षेत्र को बिजली क्षेत्र निजी पूंजीपतियों को देने के निर्णय के विरोध में, पुदुचेरी सरकार की नीति के के विरोध में, तथा पुदुचेरी के बिजली ग्राहकों के हितों का समर्थन करने के लिए, 28.09.2022 से 100% श्रमिक, इंजीनियर और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

पुदुचेरी में बिजली कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल का नॅशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ इंजिनियर्स अँड एम्प्लोईजने ने समर्थन किया है। 1.10.2022 को पूरे देश के 15 लाख इंजीनियर, अधिकारी और कर्मचारी पुदुचेरी सरकार की कार्रवाई का, देश भर में प्रदर्शन करके विरोध करेंगे। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलॉईज तथा महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन उपरोक्त कमिटी का हिस्सा हैं, और इसलिए देशभर के तथा महाराष्ट्र के बिजली श्रमिकों, इंजीनियरों और अधिकारियों को सरकार की कार्रवाई के खिलाफ 1 अक्टूबर 2022 को विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।

आपके सहयोगी

मोहन शर्मा (महासचिव)
कृष्णा भोयर (राष्ट्रीय सचिव)
सी. एन. देशमुख (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)
महेश जोतराव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य
सलाहुद्दीन नाकाडे, राष्ट्रीय परिषद सदस्य
एस. आर. खतीब, राष्ट्रीय परिषद सदस्य
प्रकाश राठौर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य

 

 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments