पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष को मजबूत करने के लिए कोटा में 27 नवंबर को पेंशन जागरूकता समारोह का आयोजन

कामगार एकता कमिटी (KEC) संवाददाता की रिपोर्ट

भारतीय रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन संघर्ष समिति के तत्वाधान में रेलवे और केन्द्रीय कर्मचारियों के बीच आन्दोलन मजबूत करने हेतु, कोटा (राजस्थान) में 27 नवंबर को पेंशन जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशांत पांडा समेत अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें कर्मचारियों ने ओपीएस बहाली आन्दोलन को मजबूत करने की प्रतिज्ञा ली।

जहाँ सुशांत पांडा ने 2024 के चूनावों से पहले ही इस संघर्ष को तेज करने और दिल्ली तक पहुचाने की बात की वहीँ केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मंजीत सिंघ पटेल ने रेल व केंद्रीय कर्मचारियों की एकता पर जोर देकर कहा उनका हर मत सत्ता बदले की ताकत रखता है।

इस पर सभी एकमत थे कि कोटा के साथ–साथ जबलपुर तथा अन्य मंडलों के कर्मचारियों को साथ लेकर ओपीएस बहाली आन्दोलन को दिल्ली तक ले जाना होगा।
भारतीय रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन संघर्ष समिति के पश्चिम-मध्य रेलवे के कन्वीनर महेंद्र सिंघ खीची ने याद दिलाया कि असंभव कुछ भी नहीं और बिना संघर्ष कुछ भी प्राप्त नहीं होता।

इस कार्यक्रम में मुंबई, रतलाम, बीकानेर तथा अन्य दूरदराज़ के छेत्रों से आये पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार पेश किये। इस सम्मेलन में कोटा मंडल के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments