तकनीकी कर्मचारियों की भाई कमी को ख़त्म करने के लिये तुरंत भर्ती और दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपकरणों को प्रदान करने की हिमाचल प्रदेश के तकनीकी विद्युत् कर्मचारियों ने मांग करी

हिमाचल प्रदेश विद्युत् बोर्ड तकनिकी कर्मचारी संघ का प्रेस नोट

प्रेस नोट

दिनांक 28.03.2023 को हिमाचल प्रदेश विद्युत् बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की राज्यस्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा जी की अध्यक्षता में संघ कार्यालय कालीबाड़ी, शिमला में हुई।

सर्वप्रथम सुन्नी शिमला में हुए तकनीकी कर्मचारी की दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया गया।

उसके उपरांत संगठन ने तकनीकी कर्मचारियों की समस्यायों और मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई और संगठन के 2023 के आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति बनाई।

उसके उपरांत संगठन के सभी पदाधिकारी विधुत बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज धडवाल जी, निदेशक वित्त गोपाल चंद जी, कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार जी से मुलाकात की और तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को उनके समक्ष रखा जिसमें मुख्यतः निम्नलिखित माँगें थी:

1. विद्युत् तकनीकी कर्मचारियों के साथ फील्ड में लगातार होरही दुर्घटनाओं पर गंभीरता से विचार करके कारणों की जांच करके उचित कदम उठाए जाएं।
2. तकनीकी कर्मचारी संघ के साथ हुई बोर्ड प्रबंधन की मीटिंग में जो मांगे मानी गई थी उनको जल्द अमलीजामा पहनाया जाए जिसमें सबस्टेशन स्टाफ को मोबाइल भत्ता देना, फील्ड में काम कर रहे तकनीकी कर्मचारियों को शिफ्ट एलाउंस दिया जाए।
3. सर्विस कमिटी की मीटिंग जल्द की जाए जिसमें तकनीकी कर्मचारियों से संबंधित मुद्दे एजेंडे पर हों ताकि जल्द इसका लाभ उनको मिल सके। इसमें मुख्यतः टी मेट से ALM और हेल्पर से सबस्टेशन प्रमोट किए जाने के लिए आर एंड पी रूल बनाए जाने है।
4. फील्ड कर्मचारियों के लिए सही गुणवता के सुरक्षा उपकरणों की ही खरीद की जाए जिसमे सीढ़ी, अर्थ रोड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, ग्लव्स उपलब्ध करवाए जाएं। साथ ही खरीद के समय तकनीकी कर्मचारी संघ के सदस्यों को भी शामिल किए जाए ताकि जरूरत के अनुसार और सही गुणवत्ता के समान की खरीद हो सके।
5. वर्तमान में विद्युत् बोर्ड कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) की भारी कमी से जूझ रहा है, जिसमें 200 से अधिक पोस्ट खाली चल रही हैं। इसके लिए संघ मांग कर रहा है कि जल्द लाइनमैन और इलेक्ट्रिशियन 27% कोटे में फीडिंग केडर से भरा जाए, ताकि फील्ड में कनिष्ठ अभियंता की कमी को पूरा करके उपभोक्ताओं की विद्युत् से संबंधित समस्यायों का समय पर निवारण हो सके।
6. सिविल A.E की खाली चल रही पोस्टों को जल्द सिविल J.E से प्रमोट करके भरा जाए।
7. विद्युत् बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है इसलिए जल्द से जल्द तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जाए।

प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल जी ने संघ को आश्वासन दिया गया है कि तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को जल्द सर्विस कमिटी की मीटिंग में पूरा किया जाएगा। सर्विस कमिटी की मीटिंग के लिए सरकार से समय मांगा गया है। 12 अप्रैल तक सर्विस कमिटी की बैठक कर दी जाएगी।

इस बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा, महामंत्री नेक राम ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र संधू, संयोजक सुनील शर्मा, उपमहासचिव रणवीर ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव पवन परमार, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, वित सचिव अनिल सकलानी, सह सचिव विपिन सांख्यान्न, सह संगठन मंत्री चमन शर्मा, लेखाकार राम चंद्र भारद्वाज, इकाई शिमला प्रधान चुनी लाल, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments