राजस्थान के छबड़ा थर्मल संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा जॉइंट वेंचर (सँयुक्त उद्यम) के विरोध में आंदोलन 116-वें दिन, 12 फ़रवरी को सुबह भी भी जारी रहा

राजस्थान विधुत उत्पादन निगम अभियन्ता, कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, छबड़ा थर्मल ईकाई की रिपोर्ट


राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर उत्पादन निगम और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के बीच किए जा रहे जॉइंट वेंचर (सँयुक्त उद्यम) के विरोध में विगत 115-दिनों से चल रहे छबड़ा थर्मल संयुक्त संघर्ष समिति के आंदोलन के तहत राजस्थान विधुत उत्पादन निगम अभियन्ता, कर्मचारी सँयुक्त सँघर्ष समिति छबड़ा थर्मल इकाई के तत्वाधान में 116-वें दिन, 12 फ़रवरी को सुबह भी भी छबड़ा थर्मल के सभी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा आधे घण्टे के कार्य बहिष्कार के दौरान छबड़ा थर्मल प्लांट के मुख्य द्वार पर राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम की परियोजनाओं का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों के साथ में सँयुक्त उद्यम (JV-जॉइन्ट वेंचर) के नाम पर किए जा रहे निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted