राज्य सरकार के कर्मचारी और शिक्षक 9 जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल होंगे

आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लाइज कॉन्फ़ेडरेशन का वक्तव्य

(अंग्रेजी वक्तव्य का अनुवाद)

आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लाइज कॉन्फ़ेडरेशन

(AISGEC)

राष्ट्रीय समिति, संयुक्त परिषद भवन,
प्रेस क्लब रोड के पास, तिरुवनंतपुरम-1, केरल

19.06.2025

सरकारी कर्मचारी और शिक्षक 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे

आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लाइज कॉन्फ़ेडरेशन के अध्यक्ष कृतार्थ सिंह और महासचिव सी.आर. जोस प्रकाश ने कहा कि भारत के सभी राज्यों के सरकारी कर्मचारी और शिक्षक 9 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे। वे वैधानिक पेंशन की बहाली, महंगाई भत्ते का बकाया जारी करने, सिविल सेवा की सुरक्षा, केंद्रीय और राज्य सेवाओं में 38 लाख से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति, 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को राज्यों के लिए उचित बनाना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करना, श्रम कानूनों की सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाले उपायों को समाप्त करने की मांग करेंगे। हड़ताली कर्मचारी उस दिन देश भर के राज्य और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और धरना देंगे।

कृतार्थ सिंह सी. आर. जोस प्रकाश

अध्यक्ष महासचिव

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments