ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंटेनर यूनियन, उत्तर पूर्व रेलवे, वाराणसी का राज्य सभा सांसद को पत्र
भारतीय रेल के ट्रैकमेंटेनर वर्षों से उनकी समस्याओं के समाधान की माँग करते आए हैं लेकिन रेल प्रसाशन सदैव ही उनकी उपेक्षा करता आया है। न तो प्रसाशन को उनकी सुरक्षा की परवाह है और न ही उनका कार्यभार करने की। उच्च रेल प्रसाशन की इस लापरवाही का धिक्कार करने की जरूरत है। ट्रैकमेंटेनरों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाना चाहिए।






