महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में, हज़ारों लोग दशकों से प्रस्तावित वाढवन बंदरगाह का विरोध करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस बंदरगाह के बनने से कई गाँव विस्थापित हो जाएँगे, लोगों की आजीविका छिन जाएगी और पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचेगा। मछुआरों, डाई-मेकर्स के यूनियन, और अन्य मज़दूर और किसान इस संघर्ष में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। नीचे दिए गए वीडियो में, वाढवन बंदरगाह विरोधी संघर्ष समिति के सदस्य बता रहे हैं कि किस तरह प्रशासन ने उनकी मांगों को नज़रअंदाज़ किया है और लोगों में फूट डालकर उनके संघर्ष को दबाने की कोशिश की है। इसके बावजूद, लोगों ने अपनी ज़मीन, आजीविका और समुद्र को बचाने के लिए बहादुरी से संघर्ष जारी रखने का पक्का इरादा कर लिया है।
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
