ऑल इंडिए लोको रनिंग स्टाफ एसीओसेशन (AILRSA ) पुणे से प्राप्त रिपोर्ट

लोको रनिंग स्टाफ की लंबित शिकायतों पर किसी भी तरह की जांच या कारवाही नहीं होने पर दिनांक 18/03/2026 को अनिश्चित काल के धरने के लिए ज्ञापन देने हेतु AILRSA टीम के सदस्य पुणे DRM ऑफिस गए। तब ये आंदोलन दिनांक 23/03/2026 से शुरू होने जा रहा था लेकिन उस समय Sr DPO/PUNE के द्वारा इस आंदोलन को नहीं करने को यह कहते हुए कहा कि आपकी सभी शिकायतों पर हमने एक ADRM की अध्यक्षता में एक सभी Sr Officer की कमेटी बैठाई है।
उसके साथ यह भी आश्वासन दिया गया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही यह कमेटी अपना कार्य शुरू कर देगी।
लेकिन 10/04/2026 तक किसी भी कमेटी का गठन नहीं किया गया। इसी कारण दिनांक 14/04/2026 से सभी लोको रनिंग स्टाफ अनिश्चितकालीन धरने पर सभी लॉबी के साथ बैठे हैं।
