हरियाणा के बिजली क्षेत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संघर्ष करें

हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा एवं उपभोक्ता संघर्ष मंच की अपील

हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा एवं उपभोक्ता संघर्ष मंच

आवश्यक सूचना एवं जनहित में अपील

हरियाणा के बिजली क्षेत्र को निजीकरण से बचाने तथा किसानों, गरीबों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए दिनांक 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 11:00 बजे, कर्मचारी भवन, रोहतक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक के प्रमुख मुद्दे:

1. हरियाणा एग्री डिस्कॉम एवं स्मार्ट मीटर योजना।

2. गुरुग्राम एवं नूंह में Eleven Power Pvt. Ltd. (मेदांता ग्रुप) को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का प्रस्ताव।

3. करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद एवं पलवल में अदाणी समूह को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का प्रस्ताव।

4. HVPNL में TBCB के तहत ट्रांसमिशन परियोजनाओं को कॉर्पोरेट कंपनियों की भागीदारी एवं PPP मॉडल के माध्यम से संचालित करने का मुद्दा।

विशेष अनुरोध:

क्षेत्र के सभी सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ताओं (Social Activists), किसान नेताओं और खाप प्रतिनिधियों से विनम्र अपील है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने बहुमूल्य सुझाव दें और हरियाणा के बिजली क्षेत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें ।

आइए, मिलकर हरियाणा के बिजली क्षेत्र को BSNL Part-2 बनने से बचाएँ और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संघर्ष करें ।

अपीलकर्ता:

Er. Baljit Beniwal

Assistant XEN

हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा एवं उपभोक्ता संघर्ष मंच

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted