BSNL के कर्मचारी तीसरी वेतन संशोधन समिति (3rd Pay Revision Committee) की सिफारिशें लागू करवाने के लिए 20 नवंबर 2026 को हड़ताल करेंगे

BSNL एम्पलॉइज यूनियन (BSNLEU) का परिपत्र

AUAB (BSNL की सभी यूनियनों और संघों के संगठन) के प्रतिनिधित्व में BSNL के कर्मचारियों और अधिकारियों ने 20 नवंबर 2026 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ये कर्मचारी लंबे समय से लंबित ‘तीसरे वेतन संशोधन समिति‘ (3rd PRC) की सिफारिशों को, सरकार द्वारा लागू करने से मना करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। ये सिफारिशें 1 जनवरी 2017 से इस बहाने रुकी हुई हैं कि BSNL घाटे में चलने वाली सरकारी कंपनी (PSU) है।

कर्मचारी पहले ही दोपहर के खाने की छुट्टी के समय प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियान और 1 अक्टूबर को भूख हड़ताल जैसे कदम उठा चुके हैं। उन्होंने लगभग 125 सांसदों को ज्ञापन सौंपे हैं और दूरसंचार विभाग (DoT) तथा उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के साथ सुलह बैठकों में हिस्सा लिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

यह एक स्थापित तथ्य है कि भारत के कुछ सबसे बड़े पूंजीपतियों के हित इसी में हैं कि BSNL को कमजोर कर दिया जाए और हो सके तो पूरी तरह बंद कर दिया जाए। इस से उन बड़े पूंजीपतियों की कंपनियों का भारत की दूरसंचार सेवाओं पर पूरा एकाधिकार हो जाएगा । पिछले तीन दशकों से अधिक समय से विभिन्न सरकारें इन बड़े पूंजीपतियों के इशारों पर काम करती रही हैं और BSNL को लगातार कमजोर करके निजी कंपनियों का दबदबा बढ़ाती रही हैं।

इसलिए, BSNL के कर्मचारी सिर्फ अपनी जायज मांगों के लिए ही नहीं, बल्कि दूरसंचार क्षेत्र में निजी पूंजीवादी कंपनियों के एकाधिकार की इस योजना के खिलाफ भी एकजुट हो रहे हैं। इसलिए, उनके इस संघर्ष को देश के सभी क्षेत्रों के मजदूरों, ग्राहकों और आम नागरिकों का समर्थन मिलना चाहिए।

(मूल अंग्रेजी परिपत्र का अनुवाद)

BSNLEU.circular

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted