सभी प्रमुख बंदरगाहों के बंदरगाह और गोदी मज़दूर अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 5 अप्रैल को हड़ताल पर जाएंगे

पोर्ट एंड डॉक वर्कर्स फेडरेशनों की NCC का संदेश

पांच फेडरेशनों के सम्बंधित संघो के लिए
5.4.2022 के हड़ताल को सफल बनाये

प्रिय साथियों,

25-26 मार्च 2022 को चेन्नई में NCC आयोजित हुयी। जिसमे NCC ने अतिरिक्त CLC द्वारा आयोजित सुलह की कार्यवाही के दौरान मंत्रालय/आईपीए अधिकारियों द्वारा बनाई गई स्थिति का विश्लेषण किया था जिसमे पांच फेडरेशनो के सम्बंधितों द्वारा दिए गए हड़ताल नोटिस पर भी विश्लेषण किया गया, तथा जो सुलह की कार्यवाही 10.03.2022 को विफल हो गयी थी।

अतिरिक्त CLC को हमारी मांगों के खिलाफ मंत्रालय के असहयोगी और अत्यधिक उत्तेजक रवैये के साथ-साथ आईपीए के कारण सुलह की विफलता (FOC) दर्ज करने के लिए बाध्य किया गया था, हालांकि फेडरेशनों ने सुलह में एक व्यावहारिक और जिम्मेदार दृष्टिकोण दिखाया था।

अब मंत्रालय/प्रबंधन बिना किसी तर्क और उचित औचित्य के BWNC की कार्यवाही में देरी करने की कोशिश कर रहा है। हमें लगता है कि उनका इरादा 01.01.2022 से मनमाने ढंग से पोर्ट और डॉक मज़दूरों के वेतन और अन्य सेवा शर्तों के संशोधन से इंकार करना है। मंत्रालय के अवैध हस्तक्षेप के कारण पेंशनभोगियों के लाभ सहित कई वैधानिक निपटान अभी तक लागू नहीं हुए हैं। नतीजतन एक ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जो सभी प्रमुख बंदरगाहों पर संबद्धों को अनिश्चितकालीन हड़ताल सहित औद्योगिक कार्रवाई का सहारा लेने की सलाह देने के लिए उभरी है।

इस प्रकार दीर्घकालीन आंदोलन के हिस्से के रूप में 05.04.2022 को सांकेतिक हड़ताल आयोजित करने के पूर्ववत निर्णय जो 11.03.2022 को दिल्ली में आयोजित NCC की बैठक में हुयी थी, तथा इसे 25-26 मार्च, 2022 को चेन्नई में आयोजित NCC की बैठक ने सभी प्रमुख बंदरगाहों पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जाने के निर्णय को दोहराया।

इस संदर्भ में यह कहा गया है कि फेडरेशन सभी प्रमुख बंदरगाहों पर अपने सहयोगियों को 5.04.2022 पर सांकेतिक हड़ताल में भाग लेने के लिए सलाह देने के लिए बाध्य हैं क्यूंकि प्रबंधन, विशेष रूप से बंदरगाह और शिपिंग मंत्रालय के अशोभनीय, सुस्त, गैर-जिम्मेदार और मज़दूर-विरोधी रवैये के कारण है।

इसलिए, NCC ने सभी प्रमुख बंदरगाहों पर पांच फेडरेशनों के सभी सहयोगियों से मज़दूरों के विरोध को दर्ज करने के लिए 05.04.2022 को हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया।

 

ऑल इंडिया पोर्ट एंड डॉक वर्कर्स फेडरेशन

ऑल इंडिया पोर्ट एंड डॉक वर्कर्स फेडरेशन (वर्कर्स)

वाटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,

इंडियन नेशनल पोर्ट एंड डॉक वर्कर्स फेडरेशन

पोर्ट, डॉक और वाटरफ्रंट वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया

 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments