पुडुचेरी के हड़ताली बिजली कर्मचारियों के दमन के विरोध में देश भर में 3 अक्टूबर को काला दिवस मनाने का आह्वान

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) की पुकार

03 अक्टूबर को काला दिवस मनाएं

पुडुचेरी में शांतिपूर्ण हड़ताल के बाद बिजली कर्मचारी बैठक कर रहे थे। रात 10.30 बजे बिजली विभाग के परिसर में घुसकर पुलिस ने प्रमुख पदाधिकारियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की, जिसके जवाब में 500 से अधिक बिजली कर्मचारियों ने एक साथ सामूहिक गिरफ्तारी करवाई।

आज पुडुचेरी में सभी जगहों पर बिजली कर्मचारी इकट्ठा होंगे और मांग करेंगे कि गिरफ्तार किए गए सभी साथियों को रिहा किया जाए, वरना अन्य सभी बिजली कर्मचारी आज शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर पूरे पुडुचेरी में सामूहिक गिरफ्तारी करवाएंगे।*

देश भर के बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों से अनुरोध है कि वे पुडुचेरी के बिजली श्रमिकों के समर्थन में और केंद्र सरकार और पुडुचेरी सरकार के दमनकारी रवैये के खिलाफ देश के सभी प्रांतों में, सभी जिलों और परियोजनाओं पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करके काला दिवस मनाएं।

बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर के काला दिवस मनाया जाना चाहिए। यह देश भर में बिजली कर्मचारियों की हमारी फौलादी एकता दिखाने का समय है।

इंकलाब जिंदाबाद!

शैलेंद्र दुबे,
अध्यक्ष, ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

*गिरफ्तार किए गए सभी कर्मचारियों को 3 अक्टूबर की सुबह रिहा कर दिया गया, लेकिन अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments