उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) ने सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों पर 17 दिसंबर 2022 को ईएमयूकार शेड गाजियाबाद में गेट मीटिंग करी

यूआरएमयू की रिपोर्ट

17 दिसंबर 2022 को यूआरएमयू लाईन ब्रांच द्बारा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मंडल सहायक सचिव यूआरएमयू श्री गुरदयाल सिंह जी मुख्य अतिथि का स्वागत श्री अनिल कुमार शर्मा शाखा सचिव लाइन ब्रांच एवं लाइन ब्रांच के अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। गेट मीटिंग के दौरान श्री गुरदयाल सिंह जी ने ईएमयू कार शेड के कर्मचारियों को संबोधित किया जिसमें भारत सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के बारे में चर्चा की गई और रेल कर्मचारियों के हितों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। इसके लिए पूरी ब्रांच श्री गुरुदयाल सिंह जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती है। ई एम यू कार शेड गाजियाबाद में आयोजित गेट मीटिंग में यूआरएमयू के पदाधिकारियों के साथ लगभग 600 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

ईश्वर चंद
शाखा अध्यक्ष

अनिल कुमार शर्मा
शाखा सचिव

यूआरएमयू जिंदाबाद!

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments