झारसुगुडा में रेल्वे रनिंग स्टाफ के परिवारजनों का आक्रोश

कामगार एकता कमिटी के संवाददाता की रिपोर्ट

24 जुलाई 2023 को चक्रधरपुर रेलमंडल के झारसुगुडा स्टेशन में रनिंग स्टाफ के परिवारों के सदस्यों के लिए सेफ्टी सेमिनार आयोजित किया गया । सेमिनार में रेल अधिकारी भी उपस्थित थे I इस सेफ्टी सेमिनार में लगभग 100 से ज्यादा कर्मचारियों के परिवारों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में रेलकर्मियों की पत्नियों व माताओं ने अधिकारीयों को खरी-खरी सुनाई I उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख माँगे बड़े ही जोर शोर से अधिकारीयों को पेश की –

1. छुट्टी नहीं मिलने की समस्या
2. रेलवे क्वार्टर में सुरक्षा की समस्या
3. रेलवे अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ के न होने की समस्या
4. त्यौहार और साप्ताहिक छुट्टी न देने की समस्यां
5. फॅमिली पेंशन को चालू करना
6. लोको पायलट तथा असिस्टेंट लोको पायलट के काम के घंटों को कम करना
7. ओवर टाइम ड्यूटी का सही समय पर भुगतान करना

अधिकारीयों ने कर्मचारियों को घर पर पूर्ण आराम करने का सलाह दिया तथा इसमें परिवार के सदस्यों के सहयोग के लिए आग्रह किया। अधिकारियों ने बड़ी आसानी से यह सलाह दी और इसमे परिवारों का सहयोग माँगा। लेकिन क्या यह मुमकिन है?

रेल्वे के हर एक क्षेत्र में आज हजारों रिक्तियां हैं जो कई सालों से भरी नहीं गई हैं| इसके चलते मौजूदा रेल कर्मचारियों पर काम का बोझ बेहद बढ़ गया हैI लोको पायलट दिन के 14-16 घंटे ड्यूटी पर बुलाए जा रहे हैं| ट्रैक मेंटेनर कर्मी बिना छुट्टी के लगातार डबल ड्यूटी करने पर मजबूर किए जा रहे हैं| अस्थायी मजदूरों के काम के घंटों पर कोई सीमा नहीं है| तो यह कहना कि घरवालों को रेल कर्मियों को आराम करने में सहयोग देना चाहिए, क्या वो रेल कर्मियों की समस्याओं का समाधान है? सबसे पहले रिक्त पदों को भरने की और अस्थायी कर्मचारियों की नौकरियों को स्थायी करने के लिए रेल प्रशासन ने फौरी तौर पर कदम उठाना चाहिये I यह कदम उठाए बगैर रेल कर्मियों की सेफ्टी की बात तो क्रूर मजाक ही तो है !

इस कार्यक्रम में जिस तरह रेल कर्मियों के परिवारजन, रेल कर्मियों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए, उसी तरह पूरे देशभरमें अगर परिवारजन उठ खड़े होते है, तो रेल प्रशासन को झुकना ही पड़ेगाI बल्कि, सभी क्षेत्र के मजदूरों की लड़ाई की सफलता के लिए, उस लड़ाई में पूरे परिवारजनों का सहभाग अनिवार्य है I

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments