संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का प्रेस विज्ञप्ति
संयुक्त किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश
प्रेस विज्ञप्ति
05/05/2025
देश व्यापी हड़ताल में संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन
राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन और फेडरेशनों द्वारा मजदूरों के अधिकारों और हकों के लिए 20 मई को देश व्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है, जिसका संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा समर्थन किया गया है। इस महत्वपूर्ण आंदोलन में एसकेएम ने प्रदेश व जिले के अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने अपने जिलों में संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य संगठनों और ट्रेड यूनियन के नेताओं से संपर्क करके इनके साथ तालमेल बैठाकर जुलूस, कार्यक्रम, सभा या जहां जैसा भी हो रहा है, पूरी ताकत से अपने झंडे के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें।
साथ ही यह आह्वान किया है कि–
हम सभी किसान और मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकारों और हकों के लिए लड़ेंगे। इस देश व्यापी हड़ताल में हमारी भागीदारी न केवल हमारे अपने हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह देश के विकास और न्याय के लिए भी आवश्यक है।
जारी कर्ता:
“मीडिया सेल”
एसकेएम
उत्तर प्रदेश