मई दिवस के अवसर पर उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के मजदूरों ने ठेका प्रथा पर प्रतिबंध लगाने एवं रुपए 30,000 न्यूनतम मजदूरी घोषित करने की माँग की

श्रमिक संयुक्त मोर्चा, उधम सिंह नगर से प्राप्त रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई 2026 को श्रमिक संयुक्त मोर्चा, उधम सिंह नगर द्वारा रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न यूनियनों की ओर से सर्वसम्मति से 5 पारित प्रस्ताव किए:

प्रस्ताव-1: 4 मज़दूर विरोधी श्रम संहिताओं को सर्वसम्मति से तत्काल रद्द करें और श्रम कानून में मज़दूर पक्षीय बदलाव लाएं।

प्रस्ताव-2: स्थाई प्रकृति के कामों में ठेका ट्रेनिंग या किसी भी प्रकार के अस्थाई कामों पर प्रतिबंध लगाया जाए; कर्मकारों की सूची में दर्ज फिक्स्ड टर्म अपॉइंटमेंट को समाप्त किया जाए और स्थाई प्रकृति के कार्य पर स्थाई नियुक्ति तथा समान काम पर समान वेतन का अधिकार बहाल किया जाए और उसे लागू किया गया जाए।

प्रस्ताव-3: कम से कम रुपए 30000 न्यूनतम मजदूरी घोषित की जाए और लागू की जाए। साथ ही परिवर्तनीय महँगाई भत्ता का निर्धारण फुटकर मूल्य सूचकांक के आधार पर निर्धारित किया जाए।

प्रस्ताव-4: मज़दूरों का दमन बंद किया जाए, शोषण-उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए, दर्ज सभी प्रकार के फर्जी मुकदमों को निरस्त करते हुए सभी गिरफ्तार मज़दूरों और मज़दूर कार्यकर्ताओं को तत्काल बीना शर्त रिहा किया जाए।

प्रस्ताव-5: मज़दूरों के शोषण-उत्पीड़न, निलंबन-निष्कासन-स्थानांतरण आदि पर रोक लगाई जाए; कोर्ट के आदेशों का पालन कराया जाए; लंबित विवादों का यथाशीघ्र निस्तारण हो और अविधिक कृत्य करने वाले प्रबंधकों पर कार्रवाई की जाए।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments