भारतीय रेल के सिग्नल एवं टेलीकॉम कर्मचारी 24 जून को “मांग दिवस” के रूप में मनायेंगे

इंडियन रेलवे सिग्नल एवं टेलीकॉम मैंनटेनर्स युनियन (IRSTMU) के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश से प्राप्त संदेश

दिनांक 24 जून, 2026 को IRSTMU सिग्नल एवं टेलीकॉम कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए “मांग दिवस” के रूप में मनाने जा रही है।

दिनांक 24 जून, 2016 को इंडियन रेलवे सिग्नल एवं टेलीकॉम मैंनटेनर्स युनियन (IRSTMU) पूर्ण रूप से अस्तित्व में आई थी। इसी उपलक्ष्य में महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश के आह्वान पर भारतीय रेलवे के सभी जोनों, मंडलों, S&T वर्कशॉप, S&T कारखानों, S&T प्रोडक्शन युनिट्स तथा सभी S&T कंस्ट्रक्शन एवं S&T मैंनटेनेंस कर्मचारी अपनी निम्नलिखित मुख्य मांगों के समर्थन में दिनांक 24 जून, 2026 को “मांग दिवस” के रूप में मनायेंगे:

1. संकेत एवं दूरसंचार विभाग के सभी कर्मचारियों को रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस जल्द-से-जल्द दिया जाए।

2. सभी एस.एस.ई. युनिटों में नाईट ड्यूटी फेलियर रेक्टिफिकेशन गैंग की स्थापना जल्द-से-जल्द की जाए।

3. HOER, 2005 के नियमों का उल्लंघन जल्द-से-जल्द रोका जाए एवं SEM के पारा 3.8.2 (b) एवं पारा 3.8.5 (a) में संशोधन करते हुए “A Technician (Signal)” की जगह “The ON DUTY Technician (Signal)” तत्काल प्रभाव से किया जाए।

4. रेलवे की संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के सभी कर्मचारियों को 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी जल्द-से-जल्द दी जाए और रात को घर पर सोते हुए कर्मचारियों को सिग्नलिंग फेलियर होने पर घर से फोन कर बुलाना जल्द-से-जल्द बन्द किया जाए।

5. सिग्नल एवं टेलिकॉम विभाग की सभी वैकेंसियों को जल्द-से-जल्द भरा जाए।

6. 8वें पे – कमिशन में सिग्नल विभाग की तकनिशियन कैटेगरी की तीन कैटेगरियों तकनिशियन सिग्नल ग्रेड-1, ग्रेड-2 तथा ग्रेड-3 तीनों को मर्ज कर एक ही कैटेगरी “सिग्नल इंटरलॉकिंग मैनेजर (Signal Interlocking Manager)” किया जाए तथा इनिशियल बेसिक लेवल – 6 GP: 4200/- किया जए।

7. 8वें पे – कमिशन में टेलिकॉम विभाग की तकनिशियन कैटेगरी की तीन कैटेगरियों तकनिशियन टेलिकॉम ग्रेड-1, ग्रेड-2 तथा ग्रेड-3 तीनों को मर्ज कर एक ही कैटेगरी “टेलिकम्युनिकेशन मैनेजर (Telecommunication Manager)” किया जाए तथा इनिशियल बेसिक लेवल – 6 GP: 4200/- किया जए।

8. ट्रैकमेंटेनर तथा पॉइंटस्मैन की तरह सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के सभी सहायक तकनिशियनों (हेल्परों) का भी रिस्ट्रक्चरिंग करते हुए लेवल – 1, लेवल – 2, लेवल – 4 तथा लेवल – 5 किया जाए।

9. 8वें पे – कमिशन में सिग्नल एवं टेलिकॉम विभाग के सभी जे. ई. का इनीशियल बेसिकः लेवल – 7 तथा गैजेटेड बनाया जाए।

10. 8वें पे – कमिशन में सिग्नल एवं टेलिकॉम विभाग के सभी एस.एस.ई. का इनीशियल बेसिक लेवल – 8 किया जाए तथा गैजेटेड बनाया जाए।

11. सिग्नल एवं टेलिकॉम विभाग के सभी जे. ई. तथा एसएसी को रेस्ट के दिन रेस्ट नहीं कर पाने के एवज में कंपेन्सेटरी रेस्ट का प्रावधान किया जाए।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted