9 मार्च को हजारों बिजली मज़दूर, महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन के सदस्य और पदाधिकारी आजाद मैदान पर मार्च करेंगे

कॉम कृष्णा भोयर, महासचिव, महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन का संदेश


(मराठी संदेश का हिंदी अनुवाद)

1 मार्च 2022 को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन (MSEWF) की केंद्रीय पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष / सचिव, केंद्रीय कार्यकारी सदस्यों और सर्कल सचिव अधिकारियों की उपस्थिति में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष कॉम. मोहन शर्मा ने किया। ऑनलाइन बैठक में 92 पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत कॉम. कृष्णा भोयर, संगठन के केंद्रीय महासचिव ने की। उन्होंने सभी को पनवेल बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दिया। कॉम. मोहन शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर की हड़ताल की जानकारी साझा की। कॉम. महेश जोतिराव ने नई भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए:

1) 9 मार्च 2022 को आजाद मैदान में संघर्ष समिति द्वारा आयोजित मोर्चा की तैयारियों पर चर्चा करने के बाद मुंबई मोर्चा में हजारों मज़दूरों को शामिल करने का निर्णय लिया गया।

2) महाराष्ट्र राज्य बिजली मज़दूर, इंजीनियर, अधिकारी संघर्ष समिति के पत्र में उल्लिखित मांगों के लिए 28 और 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को बड़ी ताकत के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

3) अध्यक्ष मोहन शर्मा जी ने पदाधिकारियों को आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज फेडरेशन की लखनऊ बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दिया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कैसे केंद्र शासित प्रदेशों जैसे पांडिचेरी, चंडीगढ़, दीव, दमन, नगर हवेली आदि में बिजली वितरण का निजीकरण करने का बिस्तृत जानकरी दिया।

ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉईज फेडरेशन के नेतृत्व में देश भर के लाखों बिजली मज़दूर और इंजीनियर बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में 28 और 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।

4) 02.03.2022 को सभी जोनल सचिवों ने शाम 7.00 बजे अपने क्षेत्र के शाखा पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की और आज की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को सूचित किया। 9 मार्च को मुंबई मोर्चा में बड़ी संख्या में सदस्यों और पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

5) अनुबंध मज़दूरों के स्थानीय पदाधिकारियों और आउटसोर्स मज़दूरों से संपर्क करें जो यूनियन के सदस्य हैं और उन्हें मुंबई मोर्चा में शामिल करें।

6) महाराष्ट्र के 16 जोनल कार्यालयों में 4 और 5 मार्च को विद्युत सहायक दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया की जाएगी। अतः यह निर्णय लिया गया कि नये विद्युत सहायकों की सहायता के लिए जोनल एवं सर्किल के पदाधिकारी यथासम्भव जोनल कार्यालय में उपस्थित रहें।

7) 04.03.2022 को केंद्रीय, जोन और बोर्ड पदाधिकारियों की बैठक शाम 7.00 बजे ऑनलाइन होगी और मोर्चा की तैयारियों का आकलन किया जाएगा।

8) 19.03.2022 को केंद्रीय पदाधिकारियों की भौतिक बैठक कोल्हापुर में होगी; इस बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों को भाग लेना चाहिए।

9) 20 मार्च 2022 को दत्ता देशमुख प्रोग्रेसिव थॉट फोरम अवार्ड समारोह का आयोजन कोल्हापुर में किया गया है। जो कोई भी इस समारोह में भाग ले सकता है, वह अवश्य करे।

आपका विश्वासी
कॉम. कृष्णा भोयर
महासचिव
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन
प्रतिलिपि,

अध्यक्ष / कार्यकारी अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / अतिरिक्त महासचिव / उप सचिव / संयुक्त सचिव / केंद्रीय कार्यकारी सदस्य / केंद्रीय सलाहकार, जोनल अध्यक्ष / सचिव और सर्कल सचिव।

 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments