सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों (PSGI) के कर्मचारियों द्वारा JFTU के बैनर तले निजीकरण के खिलाफ एक सफल धरना और संसद मार्च

कामगार एकता कमिटी संवाददाता की रिपोर्ट

देश के विभिन्न भागों से PSGI कंपनियों के कर्मचारी अपनी आवाज उठाने के लिए 14 मार्च, 2022, को जंतर मंतर (दिल्ली) पर एकत्रित हुए। कर्मचारी PSGI कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ और उनकी लंबे समय से लंबित वेतन संशोधन और अन्य जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

 

देश के विभिन्न भागों से PSGI कंपनियों के कर्मचारी अपनी आवाज उठाने के लिए जंतर मंतर (दिल्ली) पर एकत्रित हुए। कर्मचारी PSGI कंपनियों के निजीकरण का विरोध और वेतन संशोधन की मांग कर रहे थे।

उनकी मांगें हैं:

  1. PSGI कंपनियों का निजीकरण बंद करो
  2. वेतन संशोधन 4 मार्च 2017 से लंबित
  3. सभी के लिए 1995 पेंशन योजना और 14% प्रबंधन योगदान तक एनपीएस का उन्मूलन
  4. 30% की एक समान पारिवारिक पेंशन और पेंशन का अद्यतन

कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर महीनों तक धरना प्रदर्शन करने को तैयार हैं। वे अपने परिवार के सदस्यों को अपने संघर्ष में जोड़कर अपनी लड़ाई को मजबूत करेंगे।

 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments