जीसीऍफ़ जबलपुर के चुनाव में निगमीकरण की खिलाफत करने वालों की विजय

श्री शरद बोरकर, संयुक्त सचिव, हिंद मजदूर सभा, मध्य प्रदेश से प्राप्त सूचना के आधार पर तैयार रिपोर्ट


गन कैरियेज फेक्ट्री (जीसीऍफ़), जबलपुर, मध्य प्रदेश में 21 अप्रैल को संपन्न कार्य समिति चुनाव में आयुध फेक्टरियों का निगमीकरण की खिलाफत एक मुख्या मुद्दा बन गया। एक तरफ ऑल इंडिया डिफेंस फेडरेशन से संलग्न जीसीऍफ़ मजदूर संघ के प्रतिनिधि थे जो शुरू से ही निगमीकरण का विरोध करते आये हैं और चुनाव में दूसरी तरफ थे भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएम्एस) से संलगन यूनियन के प्रतिनिधि। बीपीएम्एस केंद्र और मध्य प्रदेश में शासन कर रही पार्टी की ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ (बीएमस) से जुड़ा हुआ है और जिसने निगमीकरण विरोध आंदोलन में भाग नहीं लिया है।

ख़ुशी की बात है कि बहुतांश प्रतिनिधि जो चुन कर आये वे निगमीकरण का विरोध करने वाले संगठन के थे।
जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देने के लिए ऑल इंडिया डिफेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस एन पाठक तथा हिंद मजदूर सभा के प्रदेश सचिव श्री नेम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

ऑल इंडिया डिफेंस फेडरेशन के बैनर के तले आयुध फेक्टरियों के कर्मचारियों ने EDSA लागू होने के बावजूद निगमीकरण के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखा है और जीसीऍफ़ के कर्मचारियों ने सदैव बड़े उत्साह से संघर्ष में भाग लिया है।

 

 

 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments