उत्तर प्रदेश के समस्त विद्युत अभियंता तत्क्षण हड़ताल पर चले जायेंगे – उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की 27 नवंबर 2022 को लखनऊ में महासभा का निर्णय

श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर, महासचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ का संदेश

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ द्वारा आज दिनांक 27 नवंबर को लखनऊ में आहूत आपातकालीन महासभा में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में आये बिजली अभियन्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन की अलोकतांत्रिक, स्वेच्छाचारी, दमनकारी, नकारात्मक और उत्पीड़नात्मक रवैये के विरोध में एवं ज्वलन्त समस्याओं के निराकरण हेतु हड़ताल करने का निर्णय लिया तथा घोषणा की कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा हड़ताल का आह्वान होते ही प्रदेश के समस्त विद्युत अभियन्ता तत्क्षण हड़ताल पर चले जायेंगे।

प्रदेश के कोने-कोने से आए अभियंताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद।

हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि वर्तमान में चल रहे आंदोलन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

जय अभियंता संघ!

इंकलाब जिंदाबाद!

जितेन्द्र सिंह गुर्जर
महासचिव
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ

 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted