राजनीति से ऊपर उठकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी एकजुट हों – विद्युत कर्मचारी सँयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश का आह्वान

 

सरकारी कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा पेंशन होती है। अब जब कुछ राज्यों में पुरानी पेंशन की बहाली हो रही है, तब मीडिया में पुरानी पेंशन बहाली के खिलाफ कुछ समय से लेख लिखे जा रहे हैं या लिखवाए जा रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया 14 जनवरी में पुरानी पेंशन को जिसे ओल्ड पेंशन स्कीम कहते हैं – ओल्ड पॉइजन स्कीम कहा गया है।

देश भर के कर्मचारियों के लिये राजनीति से ऊपर उठकर  एक बड़ा सवाल है कि क्या वे इस सवाल पर पर एकजुट  होने के लिए तैयार है। यह इस साल की बहुत बड़ी चुनौती है। अगले साल लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। यदि कर्मचारी पर्याप्त माहौल बना पाए तो जैसे आज राज्यों में पुरानी पेंशन की बहाली हो रही है, निश्चित रूप से लोकसभा के चुनाव के पहले पूरे देश में पुरानी पेंशन की बहाली होकर रहेगी।

इन्कलाब जिन्दाबाद!

विद्युत कर्मचारी सँयुक्त संघर्ष समिति, उप्र

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments