AIFEE ने 16 मार्च 2023 से कर्नाटक बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज (AIFEE) द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री को पत्र

(अंग्रेजी पत्र का हिंदी अनुवाद)

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज

नागपुर, 13 March 23

प्रति,
माननीय मुख्यमंत्री
कर्नाटक सरकार
मंत्रालय, बैंगलोर

माननीय ऊर्जा मंत्री
कर्नाटक सरकार
मंत्रालय, बैंगलोर

विषय: 16 मार्च 23 को सभी बिजली उपयोगिताओं के बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों द्वारा प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल

संदर्भ: वेतन संशोधन प्रस्ताव

बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की यूनियनें और संघों ने 1.4.2022 से लागू वेतन संशोधन की मांग की हैं। उन्होंने कर्नाटक राज्य के बिजली प्रबंधन को मांगों का एक चार्टर प्रस्तुत किया है। निदेशक बोर्ड ने लंबी चर्चा के बाद 22% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। परन्तु, वित्त विभाग ने उक्त प्रस्ताव को खारिज कर दिया और इसे 15% तक कम कर 1.4.23 से लागू करने का निर्देश दिया, जिससे संशोधन में एक वर्ष की देरी होगी।

कर्मचारी इससे सहमत नहीं हैं, इसलिए 16 मार्च 23 से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज कर्नाटक यूनियनों की मांगों का पूरी तरह से समर्थन करता है और कर्मचारियों की हड़ताल की कार्रवाई को अपना सक्रिय समर्थन देने की भी घोषणा करता है।

द्विपक्षीय चर्चा से मामला नहीं सुलझने की स्थिति में अखिल भारतीय स्तर पर बिजली क्षेत्र की सभी यूनियनें हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन व गेट मीटिंग करेंगी।

हम आपसे तत्काल हस्तक्षेप और समाधान के लिए अनुरोध करते हैं।

धन्यवाद,
आपका विश्वासी,
मोहन शर्मा
महासचिव

 

प्रतिलिपि:
1. अध्यक्ष, कर्नाटक इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी, को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
2. कॉम. समीमुल्लाह, उप महासचिव, AIFEE, सूचनार्थ। उनसे अनुरोध है कि वे हमें घटनाक्रम से अवगत कराएं।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted