उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों पर की जा रही समस्त उत्पीड़न की कार्रवाइयों को वापस लिया जाए

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट

माननीय ऊर्जा मंत्री द्वारा 3 दिसंबर 2022 तथा 19 मार्च 2023 को बिजली कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते के बावजूद आज भी उत्पन्न की कार्रवाई वापस नहीं ली गई हैं। उसके अतिरिक्त बिजली कर्मियों पर लगातार उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। इन सब उत्पीड़न कार्रवाहियों के विरोध में 25 मई 2026 को बाबा विश्वनाथ की पावन धरती वाराणसी में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।

माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि ऊर्जा निगमों में बेहतर कार्य का वातावरण स्थापित करने के लिए बिजली कर्मचारियों पर की जा रही समस्त उत्पीड़न की कार्रवाइयों को वापस लिया जाए। जिससे सभी बिजली कर्मी प्रदेश वासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पुरजोर प्रयास करते रहे।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted