महंगाई की मार! पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से आम जनता परेशान | वीडियो सौजन्य: विकल्प वाणी

हाल ही में, पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें दो हफ़्ते से भी कम समय में चौथी बार बढ़ाई गईं, दिल्ली में कीमतें 102.12 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गईं। एक तरफ आसमान छूती महंगाई और दूसरी तरफ वेतन में कोई बढ़ोतरी न होने के उपभोक्ताओं के अनुभव को समझने के लिए विकल्प वाणी का यह वीडियो देखें। खास बात यह है कि वीडियो से पता चलता है कि जहां मीडिया तेल कंपनियों के घाटे को बार बार कवरेज दे रही है, वहीं इन्हीं कंपनियों ने FY 2025-2026 के पहले नौ महीनों में सारे खर्च के बाद 1.37 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया। जब कच्चे तेल की कीमतें कम थीं और तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही थीं, तब उपभोक्ताओं के लिए कीमतें उसी हिसाब से काम क्यों नहीं की गयी?

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted