ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के सोलापुर मंडल का रेल प्रबंधन को पत्र

मध्य रेलवे की सोलापुर मंडल में कार्यरत सहायक लोको पायलट, श्री. सागर संजय राउत की 14 सितंबर 2026 को आत्महत्या से मृत्यु हुई। उस घटना के तुरंत बाद, मंडल के सभी लोको पायलटों ने उनके साथी लोको पायलट की असमय मृत्यु पर सहानुभूति और श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार को आर्थिक सहायता भी की। मगर उसी के साथ ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के सोलापुर मंडल की नेतृत्व में एक हस्ताक्षर अभियान जारी कर यह मांग की है कि उनके मृत्यु की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जाँच तथा उनके कथित मानसिक प्रताड़ना के लिए जिम्मेदारी निर्धारित कर उचित कार्रवाई की जाय (पत्र नीचे देखिए)।
हम कामगार एकता कमिटी की ओर से, श्री. राउत की असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते है। AILRSA के सोलापुर मंडल ने उच्चस्तरीय जाँच जो माँग की है उसका भी पुरजोर समर्थन करते हैं।
जैसा पत्र में लिखा है, उससे यही लगता है कि श्री. राउत पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे एवं तथा कथित रूप से प्रशासनिक स्तर पर लगातार दबाव एवं प्रताड़ना का सामना कर रहे थे। करीब सभी रेल कर्मचारियों, और विशेषकर लोको पायलट, मोटरमन, गार्ड, स्टेशन मास्टर, ट्रेक मेंटेनर, एस एंड टी कर्मचारी, पॉइंट्समेन आदि को अतिरिक्त कार्य के अमानवीय बोझ और प्रशासनिक दबाव का मुकाबला हर रोज करना पड़ रहा है। उसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ता है और कईयों को ब्लड प्रेशर, मधुमेह, दिल की बिमारियों का सामना बेहद कम उम्र में ही करना पड़ता है। भारी मात्रा में रिक्त पद इस समस्या की जड़ है।
इस परिप्रेक्ष में, श्री. राउत की मृत्यु के पश्चात जो मांग AILRSA के सोलापुर मंडल ने उठाई है, उसका सभी रेल कर्मचारीयों ने समर्थन करना चाहिए।
Upload.Hindi.AILRSA solapur -ALP Raut suicide signature campaign