कामगार एकता कमिटी के संवाददाता की रिपोर्ट

23 सितंबर को, रेलवे बोर्ड ने एक आदेश दिया था कि जिन ट्रेनों पर ट्रेन मैनेजर याने कि गार्ड नहीं हो, उन ट्रेनों के लोको पायलटों को डेटोनेटर, फॉग सेफ्टी डिवाइज, आदि ढोना होगा। उसके निषेध में 7 अक्तूबर को मध्य रेलवे के कई डिवीजनों में, आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के नेतृत्व में, सैकड़ों लोको पायलटों ने निषेध प्रदर्शन किया था।
अब उसी आंदोलन की अगली कड़ी के रूप में, मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के लोको पायलटों ने एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है, जिसपर सैकड़ों लोको पायलटों ने हस्ताक्षर किया है। (संलग्न)
इस विषय पर हमने जब AILRSA के महासचिव से बात की, तो उन्होंने बताया कि, रेल प्रशासन ने जान बूझकर पूरे देश में यह निर्देश एक साथ जारी नहीं किया है, क्योंकि उन्हें एकजुट विरोध से डर है। इसलिए, बारी बारी से अलग अलग जगहों पर इसे लागू करने की रेल प्रशासन कोशिश कर रहा है। शायद वे विरोध कितना हो सकता है यह आंकना चाहते हैं। इसलिए जहाँ जहाँ यह कोशिश हो, वहाँ वहाँ उस का विरोध बेहद जरूरी है, ऐसा उन्होंने बताया।
इसलिए आवश्यक है कि जहां भी विरोध होता है, उसकी खबर तुरंत दूर दूर तक फैलाना जरूरी है।
Upload.Hindi.CR Mumbai letter-Detonators, FSD, Tail lamp
