हरियाणा राज्य के समस्त बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर निजीकरण की नीतियों के विरोध में 1, 2 एवं 3 दिसंबर 2026 को हड़ताल करेंगे

हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजिनीयर संयुक्त संघर्ष मोर्चा का मुख्य मंत्री को हड़ताल का नोटिस

संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने पहले भी मजबूरन 11, 12 एवं 13 अगस्त के हड़ताल के नोटिस के माध्यम से सूचित किया था कि बिजली क्षेत्र में बिजली निजीकरण की नीतियाँ तुरंत प्रभाव से बंद की जाएं और डिपार्टमेंट को ठीक से चलाने के लिए इंजिनीयर और कर्मचारियों की काफी समय से लंबित मांगो को माना जाए। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 10 अगस्त की मीटिंग में बिजली मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल को दो महीने के लिए स्थगित किया था पर दो महीनों से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी, सभी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं और एक भी मांग नहीं मानी गयी है। ऊर्जा मंत्री से यह आश्वासन मिलने के बाद कि वे भी बिजली क्षेत्र में समानांतर वितरण लाइसेंस जारी करने व निजीकरण के खिलाफ हैं, एचईआरसी (HERC) द्वारा लाइसेंस देने की प्रक्रिया जारी है। अतः संयुक्त संघर्ष मोर्चा पुनः हड़तल करें के लिए मजबूर है।

Upload.Haryana Bijli Morcha Strike 2.0 Notice of 15.10.2026
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted