WFTU ने राष्ट्रीय बैंक हड़ताल के साथ एकजुटता व्यक्त की

एकजुटता वक्तव्य

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस, 5 महाद्वीपों के 133 देशों के अपने 105 लाखों मज़दूरों की ओर से, दो भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण पर सरकार के बिल के खिलाफ 16-17 दिसंबर, 2021 को बैंकों में दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता व्यक्त करता है।

(अंग्रेजी वक्तव्य का हिंदी अनुवाद)

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स

वर्गोन्मुख – एकजुट – लोकतांत्रिक – आधुनिक – स्वतंत्र – अंतर्राष्ट्रीयतावादी!

एथेंस, 15 दिसंबर 2021

भारत में बैंकों में राष्ट्रीय हड़ताल के साथ WFTU का एकजुटता वक्तव्य

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स, 5 महाद्वीपों के 133 देशों के अपने 1050 करोड़न मज़दूरों की ओर से, दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण पर सरकार के बिल के खिलाफ 16-17 दिसंबर, 2021 को बैंकों में दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता व्यक्त करता है।

भारत सरकार की अड़ियल नीति बड़ी पूंजी के लाभ के लिए सार्वजनिक संपत्ति की बिक्री की ओर ले जाती है। मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित बैंकिंग निजीकरण विधेयक लोगों के हितों के खिलाफ एक और हमला है और अस्वीकार्य राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना के ढांचे में हो रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जनता के पैसे से चल रहे हैं और बैंक क्षेत्र के मज़दूर इस विनाशकारी, जनविरोधी और अस्थिर करने वाली नीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय वर्ग-उन्मुख ट्रेड यूनियन आंदोलन बैंक क्षेत्र के मज़दूरों और उनके न्यायपूर्ण संघर्ष के पक्ष में है जो कि सर्वसामान्य तबके और भारत के लोगों के हितों के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। हम हड़ताल करने वालों के साथ अपनी आवाज को शामिल करते हुए कहते हैं कि इस विधेयक को चल रहे शीतकालीन सत्र में पेश नहीं किया जाना चाहिए और हम कॉरपोरेट कंपनियों के भारी फंसे कर्ज की वसूली और सभी निजीकरण योजनाओं को समाप्त करने की मांग करते हैं। जनविरोधी नीतियों का विरोध करने में भारतीय मजदूर वर्ग ने कई बार अपने दृढ़ संकल्प और निर्णायकता को साबित किया है। हम अपने अविभाजित समर्थन और एकजुटता को दोहराते हैं। आशा हमारे संघर्षों में निहित है।

सचिवालय

40, ज़ान मोरेआस स्ट्रीट, एथेंस 11745 ग्रीस
दूरभाष. (+30) 2109214417, (+30) 2109236700, फैक्स (+30) 210 9214517
www.wftucentral.org

ईमेल : info@wftucentral.org, International@wftucentral.org

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments