विशाखापट्टनम बंदरगाह के स्टाफ और मज़दूर, तथा देहाड़ी मज़दूर ने 28 और 29 मार्च 2022 को अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया

 

(अंग्रेजी नोटिस का हिंदी अनुवाद)
द विशाखापट्टनम पोर्ट एम्प्लाइज यूनियन
(पंजीकृत संख्या 2611)
ऑल इंडिया पोर्ट एंड डॉक वर्कर्स फेडरेशन, एच.एम.एस और आई.टी.एफ से संबद्ध)
(संस्थापक, महासचिव और पूर्व ट्रस्टी पोर्ट ट्रस्ट: स्वर्गीय श्री धर्मा राव)

हमारा संदर्भ संख्या: VPE/STRIKE NOTICE/2022/3180

प्रति
अध्यक्ष,
विशाखापत्तनम, पोर्ट ट्रस्ट,
विशाखपट्नम,

महोदय,
विषय: स्ट्राइक नोटिस – के संबंध में

प्रमुख बंदरगाहों के पोर्ट और डॉक वर्कर्स के पांच फेडरेशनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति की सलाह पर, हम आपको औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1974 की धारा-22 की उप-धारा 1 में निहित प्रावधानों के अनुसार, यह नोटिस देते हैं कि संचालन के देहाड़ी मज़दूरो सहित वर्ग-iii और वर्ग-iv के सभी कर्मचारी और मज़दूर 28-03-2022 को 6:00 बजे से 30-03-2022 को प्रातः 6:00 बजे(48 घंटे) तक दो दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रमुख बंदरगाहों के पोर्ट और डॉक वर्कर्स के पांच फेडरेशनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति ने हड़ताल नोटिस के साथ संलग्न अनुलग्नक में उल्लिखित मांगों के लिए 05-01-2022 को नई दिल्ली में बैठक किया था।

संलग्नक: मांगों से युक्त अनुलग्नक

आपका विश्वासी।
(डी.के.सर्मा)
महासचिव

को प्रतियाँ :
मुख्य श्रम आयुक्त (सी), नई दिल्ली
क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (सी) – विशाखापट्टनम – 530001
सचिव (नौवहन) – जहाजरानी मंत्रालय – नई दिल्ली
सचिव – श्रम मंत्रालय – नई दिल्ली
प्रबंध निदेशक, इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन, नई दिल्ली – 110003
महासचिव अखिल भारतीय बंदरगाह और डॉक वर्कर्स।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments