आरसीएफ मजदूर यूनियन, कपूरथला नॉन-सेफ्टी के पदों में 50% कटौती करने के फैसले का विरोध करेगा

श्री राम रतन सिंह, महासचिव, आरसीएफ मजदूर यूनियन से प्राप्त रिपोर्ट

प्रैस नोट

आरसीएफ मजदूर यूनियन में शामिल हुए साथियों को बधाई|

आरसीएफ मजदूर यूनियन की बढ़ीया व झुझारू गतिविधियों से प्रभावित होकर फरनिसिंग शॉप के बहादुर व संघर्षशील साथियों इकबाल सिंह व ईंदरपाल सिंह ने अन्य साथियों के साथ आज मजदूर यूनियन में शामिल होकर मजदूरों के वैलफेयर में काम करने का फैसला किया है| यूनियन की तरफ से शामिल हुए साथियों को सुबह फैक्ट्री गेट पर अध्यक्ष अभिषेक सिंह व सचिव राम रतन सिंह व अन्य उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया| शामिल हुए साथियों ने भी मजदूर यूनियन को मजबूत करने व संघर्ष करने का वादा किया है| आरसीएफ मजदूर यूनियन दिन पर दिन मजबूत हो रही है और कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य कर रही है| ईसैंटिव में आ रही गिरावट के मुद्दे पर भी यूनियन ने प्रशासन के सामने विरोध प्रकट किया है और लगातार मीटिंग की गई हैं ताकि कर्मचारियों को किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो| इस अवसर पर यूनियन महासचिव राम रतन सिंह ने सरकार द्वारा नॉन-सेफ्टी के पदों में 50% कटौती करने के फैसले को बहुत घातक बताया है और पुरजोर विरोध प्रकट किया है, आने वाले समय में साथियों को संघर्ष करने को तैयार रहना चाहिए|

अभिषेक सिंह, अध्यक्ष                       राम रतन सिंह, सचिव

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments