पुडुचेरी के बिजली कर्मचारियों ने अपने यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 2 अक्टूबर को सामूहिक गिरफ्तारी की पेशकश की

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (AIPEF) की रिपोर्ट

02 अक्टूबर की रात 10.30 बजे ट्रेड यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिजली विभाग परिसर में जबरदस्ती घुस गई। करीब 500 बिजली कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी सामूहिक गिरफ्तारी करवाई। पावर स्ट्राइक निर्णायक चरण में है।

बिजली कर्मचारियों ने पूरी रात धरना जारी रखने का फैसला किया है।
कल गिरफ्तार किए गए सभी 600 कर्मचारियों को 3 अक्टूबर की सुबह 5 बजे रिहा कर दिया गया। परन्तु,, उन्होंने आज सुबह पुडुचेरी में उनके घर से 3 और यूनियन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे पुडुचेरी में उत्साह के साथ हड़ताल और प्रदर्शन जारी है।
एनसीसीओई और एआईपीईएफ नेताओं, एर शैलेंद्र दुबे, प्रशांत एन चौधरी, ईआरटी जयंती और सुब्रमण्यम ने पुडुचेरी की संयुक्त कार्रवाई समिति के नेताओं के साथ चर्चा की।

हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments