AIFEE उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल का समर्थन करता है

AIFEE उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल का समर्थन करता है

(अंग्रेजी पत्र का हिंदी अनुवाद)

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज

Nagpur, 14 March 23

प्रति,
माननीय मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार
मंत्रालय, लखनऊ

माननीय ऊर्जा मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार
मंत्रालय, लखनऊ

विषय : सभी बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों द्वारा 72 घंटे की हड़ताल

संदर्भ: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ.प्र. की सूचना

महोदय,
सरकार द्वारा ट्रांसमिशन कंपनियों के निजीकरण के कदम और नए ओबरा-अनपरा बिजली संयंत्रों के मुद्दे और त्रिपक्षीय समझौता दिनांक 03.12.2022 का सम्मान नहीं करने के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की सभी यूनियनों और संघों ने बिजली प्रबंधन और सरकारी अधिकारियों को हड़ताल की उपर्युक्त नोटिस दी है। कर्मचारी 16 मार्च 2023 से हड़ताल की कार्रवाई का सहारा लेंगे।

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज संयुक्त संघर्ष समिति के आन्दोलनात्मक कार्यक्रम एवं राज्यव्यापी हड़ताल का समर्थन करता है तथा आपसे समिति द्वारा संदर्भित मुद्दों के समाधान हेतु तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता है।

अगर हड़ताल लंबी होती है, तो राष्ट्रीय स्तर पर सभी यूनियनें उ.प्र. बिजली कर्मचारियों के समर्थन में शामिल होंगी।

आपका विश्वासी,
मोहन शर्मा
महासचिव

प्रतिलिपि:
1. अध्यक्ष, वितरण कम्पनी, लखनऊ को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
2. कॉम. महेन्द्र राय, महासचिव, उ.प्र. बिजली कर्मचारी संघ, लखनऊ। उनसे अनुरोध है कि वे हमें घटनाक्रम से अवगत कराएं।

 

 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments