कर्नाटक के बिजली क्षेत्र के हज़ारों मज़दूरों ने बिजली वितरण के काम में टाटा पावर के आने का विरोध किया

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज (AIFEE) के कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड मोहम्मद समीउल्लाह से मिली रिपोर्ट के आधार पर।

17 जून को, कर्नाटक के बिजली क्षेत्र के हज़ारों मज़दूरों और अन्य कर्मियों ने कर्नाटक के 19 शहरों में बिजली वितरण का काम अपने हाथ में लेने की टाटा पावर कंपनी की कोशिशों का विरोध किया।

कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन एम्प्लॉइज यूनियन के अध्यक्ष के. बलराम और कई अन्य नेताओं ने मज़दूरों की गेट मीटिंग्स को संबोधित किया। बेंगलुरु, मंगलुरु, हुबली, मैसूर और गुलबर्गा समेत कर्नाटक के ज़्यादातर बड़े शहरों में ये गेट मीटिंग्स आयोजित की गईं।

कुछ बैठकों में बिजली उपभोक्ताओं के संगठनों और कुछ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। वक्ताओं ने उपभोक्ताओं और मज़दूरों पर बिजली क्षेत्र के निजीकरण के बुरे प्रभावों के बारे में बताया और वहां मौजूद सभी लोगों ने सरकार के निजीकरण के किसी भी कदम का विरोध किया।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted