मध्य रेलवे के स्टेशन मास्टरों द्वारा 11 अगस्त को ‘पावर डे’ के उपलक्ष्य में मुंबई में अत्यंत सफल विशाल धरना-प्रदर्शन

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA) के पूर्व महासचिव श्री अरोरा से प्राप्त रिपोर्ट

प्रेस विज्ञप्ति (Press Release)

एस्मा (AISMA) द्वारा पावर डेपर मध्य रेल मुख्यालय (CSMT) में विशाल धरना-प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुंबई, 11 अगस्त 2026

मातृसंस्था ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज ‘पावर डे’ के उपलक्ष्य में मध्य रेल महाप्रबंधक कार्यालय (CSMT, मुंबई) में एक विशाल और अत्यंत सफल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों से आए लगभग 150 रेलकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। नेताओं का आक्रामक रुख और हुंकार इस आंदोलन का मुख्य आकर्षण एस्मा के प्रखर नेता श्री धनंजय चंद्रात्रे की उपस्थिति रही। उन्होंने अपने आक्रामक तेवर, ओजस्वी अभिभाषण और गगनभेदी नारों से पूरे महाप्रबंधक कार्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। उनके संबोधन से उपस्थित सभी साथियों में जबरदस्त उमंग और ऊर्जा का संचार हुआ। परिसर में मार्च और गूंजे नारे अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर सभी रेलकर्मियों ने पूरे रेल मुख्यालय परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे रेल प्रशासन में खलबली मच गई।

अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, मिला सकारात्मक आश्वासन

प्रदर्शन के अंतिम चरण में एस्मा के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य रेल के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। संगठन ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और जायज मांगों से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। वार्ता के दौरान रेल अधिकारियों ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनका सकारात्मक समाधान निकालने का ठोस आश्वासन दिया है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दिए गए आश्वासनों पर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted