बांग्लादेश में अधिक वेतन की मांग को लेकर गारमेंट मज़दूरों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा

कामगार एकता कमिटी संवाददाता की रिपोर्ट

बांग्लादेश में हज़ारों गारमेंट मज़दूर सड़कों पर उतर आए, जहाँ उन्हें पुलिस के आंसू गैस के गोलों और शोर मचाने वाले हथगोले का सामना करना पड़ा है।

ये मज़दूर कम से कम 30,000 टका (22,800 रुपये) मासिक वेतन की मांग कर रहे हैं, जो अभी मिल रहे 12,500 टका (9,500 रुपये) के वेतन से दोगुने से भी ज़्यादा है।

‘बांग्लादेश गारमेंट एंड इंडस्ट्रियल वर्कर्स फेडरेशन’ के महासचिव बाबुल अख्तर ने कहा कि बांग्लादेश में “कपड़ा मज़दूरों को मिलने वाला वेतन दुनिया में सबसे कम है।”

अख्तर ने आगे कहा, “अगर फ़ैक्टरी मालिक मज़दूरों को ठीक से वेतन नहीं दे सकते, तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ बेहतर कीमतों के लिए बातचीत करनी चाहिए। वे कम वेतन पाने वाले मज़दूरों के कंधों पर अपना कारोबार नहीं खड़ा कर सकते।”

एक महिला कर्मचारी ने कहा, “हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मांगें माने और हमारा वेतन बढ़ाए। साथ ही, सरकार को मकान मालिकों को यह निर्देश देना चाहिए कि वे किराया न बढ़ाएं, और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जरूरी चीजों की कीमतें आम लोगों की पहुंच में रहें।”

28 साल की एक फैक्ट्री कर्मचारी ने कहा, “खाने-पीने की चीजों, रसोई गैस और बिजली के बिलों की कीमतें बढ़ गई हैं। सरकार को या तो जरूरी चीजों की कीमतें कम करनी चाहिए या फिर हमारा वेतन बढ़ाना चाहिए।”

बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग में लगभग 40 लाख कर्मचारी काम करते हैं। यहाँ H&M, प्रिमार्क और यूनिक्लो जैसे बड़े वैश्विक ब्रांडों के लिए कपड़े बनाए जाते हैं।

बांग्लादेश का गारमेंट उद्योग निर्यात से होने वाली कमाई और रोजगार का एक प्रमुख स्रोत है।

विरोध-प्रदर्शनों को रोकने के लिए, बांग्लादेश सरकार ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को कपड़ा कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन की समीक्षा करने के लिए एक नया ‘वेतन बोर्ड’ गठित किया।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted