ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉईज के महासचिव कॉम. मोहन शर्मा का तमिल नाडू का दौरा

कॉम. कृष्णा भोयर, राष्ट्रीय सचिव ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉईज की रिपोर्ट

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉईज के राष्ट्रीय महासचिव कॉम. मोहन शर्मा ने तमिळनाडू इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन के राज्य सम्मेलन में नवनियुक्त राज्य कार्यकारी बैठक को वीजीआर इल्लम चिंतारीपेट, चेन्नई में संबोधित कियाl उन्होंने देश में मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतिओं, 44 श्रम कानूनों में बदलाव तथा बिजली का नया संशोधित कानून-2021 पास करने की

केंद्र सरकार की कोशिश के बारे मे नवनियुक्त पदाधिकारियों को अवगत करायाl दि.28 और 29 मार्च को बिजली उद्योग में हुई हड़ताल का भी जायजा लियाl

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted