ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसीओसेशन (AILRSA) के महासचिव कॉम. के सी जेम्स से प्राप्त रिपोर्ट पर आधारित
10.1.2024 से लागू किया जाने वाले मेल और पैसेंजर ट्रेन के लिए अमानवीय क्रू लिंक के खिलाफ, दक्षिण रेलवे (एसआर) के त्रिवेन्द्रम डिवीजन के रनिंग स्टाफ 9.1.2024 को 11.00 बजे से डीआरएम कार्यालय, त्रिवेन्द्रम, एस.आर. के सामने अनिश्चितकालीन भूख अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हुए।
नेताओं ने कई बार डीआरएम से मिलकर लिंक में संशोधन की मांग की। लेकिन डीआरएम की हठधर्मिता के कारण उनके प्रयास बेकार हुए। क्रू लिंक को 30 घंटे के साप्ताहिक आराम से इंकार करने और 3 रातों से अधिक लगातार व लिंक में 8 घंटे से अधिक ड्यूटी के घंटे कराने और मुख्यालय के बार-बार बाईपास के लिए तैयार किया गया है। ये सभी परिवर्तन केवल 89 पुरुषों की संख्या को घटाकर 75 करने, यानी 14 रनिंग स्टाफ को कम करने के लिए किए गए हैं।