भारतीय रेलवे के साउथ ज़ोन के लोको पायलट 28 जून 2026 को ऐतिहासिक ‘अधिकार प्राप्त करने का आंदोलन’ की दूसरी वर्षगांठ मनाएंगे

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA), दक्षिण क्षेत्रीय समिति की सूचना

(अंग्रेजी सूचना का हिंदी अनुवाद)

AILRSA ज़ोनल कमिटी की सूचना

प्रिय साथियों,

जून का महीना AILRSA साउथ ज़ोन द्वारा आयोजित लोको रनिंग स्टाफ़ के ऐतिहासिक ‘राइट अवेलिंग मूवमेंट’ (अधिकार प्राप्ति आंदोलन) का समय है, जो 1 जून 2024 को शुरू हुआ और 28 जून 2024 को समाप्त हुआ। सत्याग्रह आंदोलन आयोजित करके हमने न्याय की अपनी लड़ाई में एक नया लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और रचनात्मक रास्ता बनाया है – ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया।

जून 2026 इस ऐतिहासिक आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ का महीना है और हमें गर्व और प्रतिबद्धता के साथ इस आंदोलन को याद करना चाहिए।

ज़ोनल कमेटी सभी डिविज़नल कमेटियों, ब्रांच कमेटियों और साथियों से अपील करती है कि वे 28 जून को पूरे साउथ ज़ोन (SZ) में वर्षगांठ का दिन मनाएं और SZ के सभी क्रू बुकिंग डिपो के सामने बड़ी संख्या में और उत्साह के साथ भाग लेते हुए बैठकें आयोजित करें।

क्रांतिकारी अभिवादन के साथ।

महासचिव

AILRSA/ दक्षिण ज़ोन

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted